अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट
झाबुआ । भाजपा कार्यालय पर झाबुआ मंडल की बैठक रखी गई जिसमें आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यथिति पर समर्पण दिवस के रूप मे मनाने का विषय झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने रखा,बैठक के प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने आगामी समर्पण दिवस को कैसे सफल करा जाए उसको लेकर झाबुआ मंडल पदाधिकारियो को प्रशिक्षित किया गया।पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने कहा कि इस समर्पण दिवस पर झाबुआ मंडल हर कार्यकर्ता तक पहुचेगा और 11 फरवरी समर्पण दिवस को सफल बनाया जाएगा एवं बैठक मे नगर के सभी वार्डो के कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पपीश पानेरी ने किया और आभार मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया ने माना इस अवसर पर झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक,मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया,पपीश पानेरी,जिला मंत्री राजू थापा,किशोर भाबर,शालिनी डामोर, रतन सिंह डावर,जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर,मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी,आईटी जिला अध्यक्ष अर्पित कटकानी,आईटी मंडल प्रभारी विपिन गंगराड़े,सत्येंद्र यादव आदी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment