Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली असगर बोहरा मो.न.8962728652 

Announcement of BJP Presidents

झाबुआ । काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों की घोषणा 26 नवंबर गुरुवार को कर दी है। चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी द्वारा मंडल निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर मंडल अध्यक्षों के नामों की अनुशंसा की गई। बता दे कि पिछले कई दिनों से मंडल अध्यक्ष के पद को लेकर पार्टी में गहमागहमी बनी हुई थी। रायशुमारी का दौर चल रहा था। वहीं बड़े और छोटे नेता मिलकर कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने में लगे हुए थे। हालांकि अब घोषणा के बाद पार्टी सबकुछ ठीकठाक बता रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने बताया कि संगठन चुनाव में पिछले दिनों मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई और अब संगठन ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।


ये बने मंडल अध्यक्ष:-

मंडल-------अध्यक्ष का नाम

बोरी….. सुमेर सिंह पातलिया डॉबलर

झाबुआ….. अंकुर कृष्ण कुमार पाठक

राणापुर…….कीर्ति धूलचंद्र राठौर

वन……….. ज्ञान सिंह रिचु मोरी 

कुंदनपुर…… भारत सिंह वरसिंह मेडा

पिटोल……अमित भूरा वसुनिया 

कल्याणपुरा…… भारत लाल सिंह राठौर

देवझिरी…… सूरभान अब्बू गुड़िया

मेघनगर……सचिन किशन लाल प्रजापति

मदरानी…….सेवा पारसिंह डामोर 

नौगांवा…… ज्ञानीजैलसिंह कालू सिंह

काकनवानी….. कमलेश मन्नू डामोर

थांदला…. समर्थ दिनेश चंद्र उपाध्याय

खवासा….. तोलसिंह कोदरसिंह गणावा

पेटलावद……संदीप श्रेणिक कुमार मांडोत

सारंगी….. सुखराम चेनाजी मोरी 

रायपुरिया……शांतिलाल नारजी मुनिया

पारा….. सज्जन सिंह बस्सू अमलियार

रामा…… किशन गुमान सिंह भूरिया




Post a Comment

Previous Post Next Post