Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

मध्य भारत संपादक अली असगर बोहरा

मो.न.8962728652

झाबुआ ।  मध्यप्रदेश में भाजपा औरसंगठन को मजबुत बनाने के उद्देश्य को लेकर, भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न संगठनों में नियुक्तियां की जारही है इसी कडी में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति और जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की अनंसुशा पर मनोज अरोडा को स्वयं सेवी  संस्था प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है । श्री अरोडा को सौपे गये इस दायित्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। मनोज अरोडा वर्तमान में वनवासी कल्याण परिषद के नगर अध्यक्ष का दायित्व बखुबी निर्वाह कर रहे है तथा नगर में विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं निराकरण की दिशा में सक्रितया से कार्य कर रहे है तथा संगठन को मजबुती दिये जाने में अहम योगदान निभा रहे है। इसके साथ ही मनोज अरोडा रोटरी क्लब अध्यक्ष के पद पर भी लगातार सेवायें दी जारही हे तथा पीडित मानवता के लिये कार्य किया जारहा है। श्री अरोडा जनसेवा को सर्वोपरी मान कर लगातार शहर में सक्रियता से विभिन्न सामाजिक  संगटनों से जुडे रह कर अविराम सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है । श्री अरोडा को उक्त दायित्व सौपे जाने पर सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक,  पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजयसिंह डामोर,भाजयुमो अध्यक्ष  कुलदीपसिंह चौहान, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, दौलत भावसार,नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष  व्हीडी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए मनोज अरोडा को बधाईया प्रेषित की हैै।

Post a Comment

Previous Post Next Post