Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से शादाब शेख की रिपोर्ट

देवास।नगर जनहित सुरक्षा समिति  निरन्तर मीठा तालाब के पर्यावरण को शुद्ध करने के प्रयास में लगी है।शहर के बीचो बीच स्थित बड़ा और एकमात्र जलस्त्रोत को दूषित होने से बचाने के संबंध में निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को अनिल सिंह बैस के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि स्वच्छता एवं पर्यावरण को बचाने हेतु संकेतिक चिन्ह लगाए जाएं। तालाब के पूर्वी और पश्चिमी भाग में देख रेख हेतु 2 स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। हवन पूजन सामग्री एवं अन्य कचरे को फेंकने पर पूर्णता प्रतिबंध लगाए जाए। तालाब में हवन पूजन सामग्री एवं अन्य कचरे को लोगों द्वारा फेंकने पर पुर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। विसर्जन हेतु एक स्थाई कुंड बनाए जावे। तालाब पर कपड़े धोने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हो। इस अवसर पर सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गोड़, विजय सिंह तवर, तकिउद्दीन काजी, अकबर भाई, सुभाष वर्मा, सुमेर सिंह जाधव, उमेश राय, अनूप दुबे, सूचित पाटिल, अनिल गोटी, जावेद गोल्डन, राजीव जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post