अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट
झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए झाबुआ जिले के दो चेहरों को मध्यप्रदेश भाजपा की टीम में शामिल किया है उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि पेटलावद क्षेत्र की पूर्व विधायिका एवं पूर्व मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा को मध्य प्रदेश की टीम में स्थान मिला है झाबुआ जिले से सुश्री भूरिया एवं ओम शर्मा जी के प्रदेश कार्यसमिति में लिए जाने से भाजपा नेताओं सर्वश्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी ,जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक लोकप्रिय सांसद गुमान सिंह डामोर अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबोर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेषं दुबे , मनोहर सेठिया, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादीया , युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु भूरिया , दौलत भावसार, प्रवीण सुराणा, शयामा ताहेड,अजय पोरवाल, ओ. पी. राय ,जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ,सत्येंद्र यादव ,झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को बहुत बहुत बधाइयां प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment