अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट
झाबुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवं झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में 11 फरवरी गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक, चिंतक, साहित्यकार और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक थे। बेहद गरीब परिवार में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षों में बीता लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी वह कभी विचलित नहीं हुए। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनीतिक परिदृश्य ही अलग होता। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि दीनदयाल जी के सपने अंत्योदय को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे है हमे भी दीनदयाल जी से प्रेरणा लेकर समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि पंडित जी का जीवन सबको प्रेरणा देता है कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री पपीश पानेरी ने माना इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, विजय नायर, जिला कार्यालयमंत्री पं महेंद्र तिवारी, झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, पर्वत मकवाना, ओ पी राय, मनोज अरोरा, भूपेश सिंगोड़, अजय पोरवाल, मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया, पपीश पानेरी, मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा, रतन सिंह डावर, ओम भदौरिया, अर्पित कटकानी, शक्ति सिंह देवड़ा, विपिन गंगराड़े, नगर मंत्री राजू थापा, किशोर भाबर, निर्मल अजनार, राजा ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर एवं मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने संयुक्त रूप से दी।
Post a Comment