अग्रि भारत समाचार खंडवा
रिद्धि सिद्धि महिला मंडल द्वारा 108 दीपों से की गई आरती।
खंडवा । किशोर नगर श्री हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में रिद्धि सिद्धि महिला मंडल के तत्वावधान में पुरुषोत्तम अश्विन अधिक मास अमावस्या पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 108 दीपों से आरती कर दीपदान किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि समिति की माया सरावगी, कुसुम तिवारी, किरण दुबे, प्रभा कुशवाहा, नलवड, माया राठौर, हंसा शर्मा, सरिता गोहिया, गायत्री व्यास, प्रीति गुमास्ता, मौर्य भाभी, कमल नलवडे, साकल्ले भाभी आदि सहित अनेक महिला सदस्यों ने संगीतमय गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति देकर 108 दीपों से मंदिर में आरती कर दीपदान किया गया।
Post a Comment