Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली असगर बोहरा मो.न.8962728652

baby birth in airoplane

कोरोना महामारी के दौरान फ्लाइट में जन्मे बच्चे की खुली किस्मत।

नई दिल्ली । ट्रेवल करने के लिए सबसे ज्यादा लोग हवाई मार्ग को अपनाते है क्योंकि ये सबसे आसान साधनों में से एक है। इससे आप जल्द ही अपनी मंजिल पहुंच जाते है। लेकिन इसमें ट्रेवल करना काफी महंगा भी है। फ्लाइट की टिकट्स अन्य सुविधाओं और साधनों के मुकाबले काफी महंगी आती है। लेकिन हाल ही में बुधवार के दिन दिल्ली से बेंगलूरु जा रही फ्लाइट में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया।


जिसके बाद उस बच्चे को अपनी पूरी जिंदगी के लिए फ्री प्लेन टिकट्स मिले हैं। ये बच्ची अब अपनी ज़िन्दगी में फ्लाइट का खूब मजा ले सकता है। वो भी फ्री में ही। आपको बता दे, इस बच्चे का जन्म फ्लाइट के दौरान हुआ। इस बच्चे का जन्म फ्लाइट के दौरान हुआ। इस पर इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरी। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ।


आगे कोई विवरण उपलब्ध नहीं हैं। डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान उड़ान का संचालन सामान्य था। दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6E 122 के रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।


यह उड़ान बुधवार शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग होते ही महिला और बच्चे का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post