Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News



अग्रि भारत समाचार से ताहा दाऊदी की रिपोर्ट ।



नानपुर । आलीराजपुर जिले के नानपुर में राठौड़ समाज में युवा शक्ति को नई दिशा देने के लिए राठौर युवा मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। राठौड़ समाजजनों की उपस्थिति और सर्वसम्मति हर्ष दिनेश राठौड़ का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित वरिष्ठों, युवाओं और मातृ शक्ति ने राठौड़ तथा उनकी टीम का स्वागत कर बधाई दी। रविवार 9 जुलाई की रात 8 बजे स्थानीय राठौड़ समाज भवन में युवा साथियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष बंसीलाल राठौड़,अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने की।


सर्वसम्मति से हर्ष राठौड़ बने युवा मंच अध्यक्ष ।


सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष दिनेश राठौड़ के नाम पर सहमति जताई। उनके नाम का प्रस्ताव  कुलदीप राठौड़ ने रखा और डिंपू राठौड़  ने उसका समर्थन किया। नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।   बैठक में यह भी तय हुआ कि नए युवा मंच का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 10अगस्त 2026 तक युवा मंच की पूरी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची समाज के सामने प्रस्तुत की गई है। कार्यकारणीए उपाध्यक्ष दीपांशु कमलेश जी राठौड़, सचिव कुणाल सुनील जी राठौड़ कोषाध्यक्ष ,शुभम रामनारायण जी राठौड़ ,मीडिया प्रभारी जितेंद्र लालचंद्र जी राठौड़ सहित समस्त युवा टीम उपस्थित हुई

बैठक में समाज के वरिष्ठजन , मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने नए अध्यक्ष सहित कार्यकारणी को बधाई दी और समाज की एकता व विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।समाज के वरिष्ठजन ने नवीन युवा संगठन मंच की टीम को  बधाई देते हुए फूल माला से स्वागत किया शुभकामनाएं देते हुए सभी का मुंह मीठा किया । राठौर समाज के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने कहा कि हमारे युवा साथी भाई हर्ष, लाला ,दिनेश राठौड़ को युवा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। हर्ष जी ऊर्जावान और कर्मठ युवा हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा मंडल समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।  उन्होंने कहा कि युवाओं से अपेक्षा है कि वे समाज को नई दिशा देंगे और समाज के लिए अच्छे कार्यक्रम आयोजित कर विकास में योगदान देंगे। समाज की ओर से और पूरी कार्यकारिणी की ओर से यह विश्वास दिलाया जाता है कि जब पूरा समाज साथ होगा तो न फंड की कमी होगी और न संसाधनों की।  महिला मंडल अध्यक्ष शांति बैन शिवनारायण राठौड़ ने कहा युवा अध्यक्ष बनने की सभी मातृ  शक्ति की और से बधाई शुभकामनाए दी


नए अध्यक्ष ने कहा  युवाओं को साथ लेकर चलूंगा ।



नवनियुक्त युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठौड़ ने कहा कि समाज ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज के युवाओं को एकजुट कर उन्हें सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ाया जाए।  उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सभी युवा साथियों के सहयोग से समाज को नई दिशा देकर उसे ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर  शैलेश राठौड़,बंसीलाल राठौड़, राजेश राठौड़,तरुण राठौड़,राकेश राठौड़,सचिन राठौड़, ज्ञान राठौड़,प्रवीण राठौड़,डिंपू राठौड़,संजय राठौड़,मनोज राठौड़,राहुल राठौड़,डिंपू  राठौड़,लक्की राठौड़,संतोष राठौड़,अखिलेश राठौड़,चेतन राठौड़ , शांतिबेन राठौड़,सविता बैन राठौड़,रेखा बैन राठौड़,गायत्री बैन राठौड़ एवं समाज के युवा संगठन अंकुश राठौड़, कुलदीप राठौड़ ,बबलू राठौड़ , डिंपू राठौड़,मनोज राठौड़ ,राहुल राठौड़,चेतन राठौड़ ,लक्की राठौड़, रवि राठौड़   ,श्याम राठौड़, राम राठौड़ , गोलू राठौड़ ,विक्की राठौड़, विकाश राठौड़, गणेश राठौड़,लक्की प्रवीण राठौड़, मीत राठौड़,आयुष राठौड़ ,राजा राठौड़, पुष्कर राठौड़,कान्हा राठौड़,  यश राठौड़ ,विक्की राठौड़ डेहरी  वाले, रौनक राठौड़ सहित अधिक मात्र में समाजजन उपस्थित हुए। उक्त जानकारी समाज मीडिया प्रभारी जितेन्द कान्हा राठौड़ ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post