Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

मध्य भारत संपादक अली असगर बोहरा मो.न.8962728652


झाबुआ । मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम, कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं नवाचारों का शुभारंभ करने वाले कलेक्टर व अधिकारी को.किया सम्मानित। इसी कडी मे लोकसेवा व सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काय हेतु माननीय श्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा श्री रोहित सिंह, कलेक्टर झाबुआ को प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य हेतु 25 जनवरी को मिंटो हॉल भोपाल में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शील्ड प्रदान की गई। यह सम्मान माननीय शिवराज सिंह जी चौहान, कैबिनेट मंत्री लोक सेवा प्रबंधन श्री अरविंदसिंह जी भदोरिया, माननीय राज्यमंत्री श्री सुरेश जी धाकड़ द्वारा कलेक्टर झाबुआ, रोहित सिंह और प्रबंधक लोक सेवा श्री संत कुमार चौबे को दिया गया।



जिला कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा निरंतर जमीनी स्तर पर प्रयास के फलस्वरूप, जिले को सुशासन के निर्धारित पैमाने पर प्रदेश में अलग स्थान प्राप्त किया है साथ ही आपने नवाचार एवं ऊर्जावान कार्यशैली से समस्त विभागीय कार्यों में गतिशीलता आ गई है। उनकी कार्यकुशलता एवं कार्यशैली से जनता के कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जा रहे हैं आम नागरिक शासन की सेवाओं को सरल एवं सुलभ तरीके से प्राप्त कर रहे हैं।इन्हीं प्रयासों से झाबुआ जिला सभी विभागों के कार्यों में टॉप पर पहुंचा है झाबुआ जिला अपना नाम प्रदेश स्तर पर बनाने में सफल हुआ है। सतत रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन के फल स्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। 



निम्न सेवाएं :-

1.व्हाट्सएप के माध्यम से लोक सेवा गारंटी की चयनित सेवाओं को प्रदान किया जा रहा है।

2. कोरोना काल में व्हाट्सएप चैटबांट के माध्यम से सेवाएं एवं शासन की जानकारी प्रदान करने वाला, झाबुआ पहला जिला बना।

3. आयुष्मान कार्ड का पंजीयन को अभियान के रूप में प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल हुई।

4.सी.एम हेल्पलाइन. शिकायतों के निवारण मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ, टॉप टेन में निरंतर स्थान प्राप्त किया है।

5. लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आधार पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।

6. 38 सेवाओं का समाधान एक दिवस तत्काल सेवा के माध्यम से एक ही दिवस सेवाएं प्रदान की जा रही है।

7. लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 560 सेवाएं अधिसूचित की जा चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post