अग्रि भारत समाचार से विशेष संवाददाता शब्बीर मर्चेंट की रिपोर्ट ।
चंद्रशेखर आज़ाद नगर । अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती पर कांग्रेस एवं आदिवासी विकास परिषद द्वारा आज़ाद कुटिया में विशाल धरना-प्रदर्शन, श्रद्धांजलि सभा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, युवा और आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज़ाद कुटिया परिसर में धरना देकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” भजन का सामूहिक गायन कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखा।सभा को संबोधित करते हुए महेश पटेल ने नीट परीक्षा से जुड़े छात्रों पर हुई कार्रवाई, राहुल गांधी की गिरफ्तारी, युवाओं के साथ अन्याय, आदिवासी समाज की समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के परिवार अपने बच्चों की शिक्षा के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं, लेकिन परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं।
महेश पटेल ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास नहीं आज़ाद कुटिया पर कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जुटे ।होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में हाल ही में जिले में आदिवासी महिला के साथ हुई जघन्य घटना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने कई मांगें रखीं। उन्होंने भाबरा 100 बेड का अस्पताल को पूर्ण रूप से शुरू करने, अम्बुआ-सेजावाड़ा सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा भाबरा नगर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भूराघाटा पर तालाब निर्माण की घोषणा करने की मांग की। सभा में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का मुद्दा भी उठाया गया। महेश पटेल ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद एवं उनके साथ स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अन्य सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित किया जाए तथा उनके सम्मान में स्मारक एवं प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में “चंद्रशेखर आज़ाद अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “नीट छात्रों को न्याय दो”, “लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भाबर, लाइक शेख, खुर्शीद अली दीवान, मदन डावर, कैलाश चौहान, अंगर सिंह चौहान, तरुण मंडलोई, पार्षद आदिल खान, पार्षद इकराम अजनार, कपिल सोनी, मयंक सोनी, बाबू मावी, शोएब खान, इरफान मंसूरी, पिंटू मकवाना, मनीष डामोर, अभय सिंह, जुवान सिंह, कादरिया, कालू नारका, दल सिंह सहित ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment