Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से ब्यूरो चीफ़ मु. शफ़क़त दाऊदी कि रिपोर्ट ।

आलीराजपुर ।  जिले के नानपुर ग्राम से वाणी समाज का 50 सदस्यों का जत्था दो धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह धार्मिक यात्रा जगन्नाथ पुरी एवं रामेश्वरम धाम की होगी, जिसमें श्रद्धालु 40 दिनों तक विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।यात्रा का आयोजन सारथी टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा किया गया है। इस दौरान जत्था अयोध्या, चित्रकूट, उज्जैन, जगन्नाथ पुरी एवं रामेश्वरम सहित अन्य प्रमुख धार्मिक नगरों के दर्शन कर पुनः नानपुर लौटेगा।



यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने रवाना होने से पूर्व पतवारी पूजन किया तथा ढोल-बाजों के साथ नगर भ्रमण करते हुए साईं मंदिर तक पहुंचे। साईं मंदिर में ईष्ट मित्रों, परिजनों, रिश्तेदारों एवं अनेक शुभचिंतकों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के अवसर पर अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी ने सभी शुभचिंतकों, समाजजनों एवं ईष्ट मित्रों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी ने 50 सदस्यों के इस धार्मिक यात्रा दल को जो स्नेह, सहयोग एवं मंगलकामनाएं प्रदान की हैं, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल तीर्थ दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। मनोहर लाल वाणी ने बताया कि यात्रा के दौरान वे भगवान श्री जगन्नाथ से इस क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post