संपादक मोहम्मद आमिन✍️।
भोपाल । मध्यप्रदेश कृषि आदान संघ का वार्षिक अधिवेशन में सभी जिले के पदाधिकारी महाकाल की नगरी उज्जैन में उपस्थित हुवे । इस अधिवेशन में आलीराजपुर जिले से जिला कृषि आदान संघ के संरक्षक एवं प्रांतीय प्रतिनिधि मु. शफ़क़त दाऊदी (पत्रकार) नानपुर, जिलाध्यक्ष राजेश (सिन्टू) जायसवाल (आलीराजपुर) , महासचिव ओमप्रकाश राठौड़ (वालपुर), जोबट संघ के अध्यक्ष एवम् प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र सातुलालजी राठौड़ (जोबट,) ने सहभागिता की!
उक्त आयोजन में अतिथि खरगोन के वयोवृद्ध कृषि आदान व्यापारी एवं सदस्यता अभियान के प्रांतीय प्रभारी विनोदजी जैन साब, प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह राजपुत (भोपाल) सहित प्रदेश के जिलों के प्रांतीय प्रतिनिधि मंचासीन थे! कार्यक्रम को एकसूत्र में बांधते हुवे मध्यप्रदेश के प्रांतीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजयजी रघुवंशी ने कृषि आदान व्यापारियो की उर्वरक , बीज, एवं पौधसंरक्षण औषधि की समस्याओं और उसके कानूनी समाधान को विस्तार से समझाया, साथ ही अपनी गर्मजोशी के विचारों के साथ शेरों शायरी से प्रांत से आये हुवे सभी प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया ।
कार्यक्रम में अपनी सारगर्भित प्रस्तुति समीपस्थ जिला धार के अध्यक्ष नरेशजी पहाड़िया (काकाजी), आलीराजपुर जिले से शफ़क़त दाऊदी, रायसेन से समैयाजी, सहित प्रदेश के मुख्य वक्ताओं को आमंत्रित कर अपनी बात रखने का मौका दिया गया । कार्यक्रम के समापन के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपुतजी, एवं प्रदेश सचिव श्री संजय रघुवंशीजी ने प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए समस्त जिले के अध्यक्षों को पदेन उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया! साथ ही आलीराजपुर जिले से महेंद्र राठौड़ जोबट को संभागीय प्रचार मंत्री, एवं मु. शफ़क़त दाऊदी (नानपुर) को प्रदेश का लीगल एडवायजर नियुक्त किया गया । राठौड़ एवं दाऊदी के संभागीय एवं प्रदेश प्रतिनिधित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष सिन्टू जायसवाल, सचिव ओमप्रकाश राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी अशोक हिन्दुस्तानी, कुलदीप राठौड़,आलीराजपुर तहसील अध्यक्ष जिगेश कोठारी, आजादनगर (भाभरा) अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, राघवेंद्र कापड़िया, मुकेश सोमानी, नीरज सोमानी, हर्षित राठौड़ सहित जिले के कृषि आदान व्यापारियो ने हर्ष व्यक्त करते हुवे प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment