अग्रि भारत समाचार से एम. हामिद ईज्जी की रिपोर्ट ।
आलोट । पूर्व विधायक स्व. अशोक सांखला की पुण्यतिथि के अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट द्वारा श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अरिहंत कॉलोनी, सांखला परिवार एवं भारत विकास परिषदआलोट द्वारा घर-घर पक्षियों के पानी के लिए सकोरे (मिट्टी के पात्र) वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन गौरव भैसोटा द्वारा किया गया। संदीप सांखला एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपने पितृपुरुष को स्मरण किया। उपस्थित सभी जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. सांखला के समाजसेवी कार्यों को याद किया और उनके योगदान की सराहना की उपस्थित जनों ने उन्हें एक सच्चे समाजसेवी एवं कर्तव्यनिष्ठ राजनेता के रूप में याद किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा आलोट अध्यक्ष कमल गुप्ता सचिव मनीष फरक्या राजेश मंडवारिया, नवांकुर अध्यक्ष जगदीश शर्मा, परामर्शदाता पूजा संदीप सांखला, हेमेंद्र सिंह निगम, मिथिलेश जोशी (एडवोकेट), हिमालय सांखला, रवि सिसोदिया, अमित चौधरी, कमलेश एवं शासकीय महाविद्यालय आलोट का स्टाफ अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे । आभार पूजा संदीप सांखला द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment