अग्रि भारत समाचार से एम. हामिद ईज्जी की रिपोर्ट ।
आलोट । मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण कोष (PMUMS) के उज्जैन संभागीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपरांत अखिलेश कुमार निगम के नेतृत्व में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को ब्लॉक आलोट, जिला रतलाम में संगठन की प्रथम बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक सतीश खरे एवं प्रांतीय संयोजक पवन खरे की अनुशंसा से हुए मनोनयन को लेकर शिक्षकों में विशेष उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित शिक्षकों ने साफा पहनाकर एवं पुष्पहारों से अखिलेश कुमार निगम का जोर शोर से आत्मीय सम्मान किया।
बैठक में निगम ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक शिक्षक साथियों को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण कोष PMUMS से जोड़ने, पंजीयन बढ़ाने तथा दिवंगत शिक्षक परिवारों को सहयोग राशि प्रदान करने की पात्रता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन की पारदर्शी कार्यप्रणाली को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं उच्च स्तर की सेवा भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही सभी शिक्षक साथियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन PMUMS कर्मवीर प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया जबकि अंत में पंडित सुखदेव शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में असलम अलगानी के नेतृत्व में PMUMS आलोट रतलाम इकाई का सशक्त एवं क्रांतिकारी आगाज भी देखने को मिला।
इस अवसर पर जावेद खान, कचरूलाल शर्मा, नागुलाल पाटीदार, प्रकाश परमार, कैलाश शर्मा, विक्रम सिंह परमार, बसंती लाल सोलंकी, साबिर हुसैन मंसूरी, मंजूर अहमद मंसूरी, गोवर्धन सोलंकी, लोकेश पोरवाल, कुशाल राव जाधव, पुखराज कारपेंटर, नंदलाल मारू, लखन गरवाल सहित अनेक शिक्षकों ने उपस्थित होकर अखिलेश कुमार निगम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। PMUMS की यह पहल निश्चित रूप से कर्मचारी हितों की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक कदम मानी जा रही है जिससे भविष्य में संगठन को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment