अग्रि भारत समाचार से रसीदा पीठावाला की रिपोर्ट ।
इंदौर। सुप्रसिद्ध ज्योतिष, अध्यात्म सलाहकार व रिद्धि-सिद्धि हीलिंग सेंटर की संचालिका डॉ. नीलिमा को शहर की शेरेटन ग्रैंड होटल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता कमल घिमिरेय, राजस्थान के लोक गायक मोती खान, समाजसेवी देवराज परमार, अनिल जेठवानी व संजय पंजवानी अतिथि रहे।
डॉ. नीलिमा मूलतः दक्षिण भारत में भी रेकी और हीलिंग सेंटर के माध्यम से हज़ारों लोगों का उपचार कर चुकी हैं। आप एनएलपी थेरेपिस्ट व रेकी थेरेपी और लामा फेरा में ग्रेंड मास्टर भी हैं। साथ ही, आपको हॉलिस्टिक हीलिंग में 2 पीएचडी प्राप्त हैं व 7 विश्वविद्यालयों से ऑनरेबल डॉक्टरेट भी प्राप्त हुई है, व समाज सेवा में एम्बेसडर का सम्मान भी मिला है। डॉ. नीलिमा को वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किए जाने पर पदाधिकारियों एवं मित्रों ने बधाई दी।

Post a Comment