Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्री भारत समाचार से ताहा दाऊदी की रिपोर्ट् ।


आलीराजपुर । जिले के पत्रकारों के संगठन जिला प्रेस क्लब आलीराजपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा  प्रेस क्लब के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राकेश तंवर के द्वारा संरक्षक गोपालजी मैलाना अशोक ओझा, यतेन्द्रसिंह सोलंकी, मु .शफकत दाऊदी, नानपुर के मार्गदर्शन में की गई  जिसमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर आशीष सिंह वाघेला, जितेन्द्र आर वाणी, राजेश जैन जोबट दिपक शर्मा आजाद नगर व गफ्फार खान को बनाया गया वहीं सचिव के पद पर सोहेल कुरैशी जितेन्द्र वाणी नानपुर सोनु सालवी जोबट नितिन शाह आजाद नगर दिलीप वाणी आजाद नगर गोरव मैलाना आलीराजपुर को बनाया गया वहीं  जिला महासचिव के पद पर मनीष अरोडा सह सचिव आशुतोष ओझा आलीराजपुर व जिला मीडीया प्रभारी के पद पर अंकित सोनगरा के नाम की घोषणा की गयी ।


इस घोषणा के साथ ही जिले के मीडिया जगत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नई टीम से पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रेस क्लब की घोषित कार्यकारिणी में , उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर सक्रिय और अनुभवी पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन प्रक्रिया आपसी सहमति और संगठन की परंपराओं के अनुरूप पूरी की गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि वे पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएंगे। साथ ही पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनके प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

   

प्रेस क्लब की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने कहा की आलीराजपुर जिले के सभी पत्रकार साथियों को साथ में लेकर चलेंगे वहीं वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम जिले में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देगी।

प्रेस क्लब की नई टीम जल्द ही अपनी कार्ययोजना घोषित करेगी, जिसमें पत्रकारों के कल्याण और संगठन के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हो सकते हैं।


सरक्षक गोपाल मेंलाना,अशोक ओझा,आलीराजपुर,यतेन्द्रसिह सोलंकी  सफाकत हुसैन दाऊदी नानपुर, उपाध्यक्ष राजेश जैन जोबट, गफ्फार खान आलीराजपुर, जितेंद्र प्रसाद वाणी नानपुर,आशीष सिंह वाघेला आलीराजपुर, दीपक शर्मा आजाद नगर, सचिव सोहेल कु आलीराजपुर,जितेंद्र वाणी राज नानपुर,सोनू साल्वी जोबट,नितिन शाह आजादनगर,दिलीप वाणी आजादनगर, गौरव मेलाना आलीराजपुर, महासचिव मनीष अरोड़ा आलीराजपुर, सह सचिव आशुतोष ओझा आलीराजपुर, जिला मीडिया प्रभारी अंकित सोनगरा आलीराजपुर, कार्यकारिणी  अजय मोदी आलीराजपुर, सुनील वाघेला छकतला,ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला, वैभव जाधव आम्बुआ, चिराग थेपड़िया आलीराजपुर, वाणी नानपुर,आदि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post