अग्री भारत समाचार से ताहा दाऊदी की रिपोर्ट।
नानपुर । सरस्वती ज्ञानदीप कान्वेंट हाईस्कूल नानपुर ने बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 5वीं, 8वीं, एवं 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज किया। कक्षा 10वीं में वेदिका मोरे ने 96.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर (प्रथम स्थान) बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं गर्विता माली (93.4%), पिहू माली (92.4%),सोनाक्षी माली (92.2%), प्रीति सेन (90.8%) कुलवीर बघेल (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पिहू माली ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
प्राचार्या श्रीमती अनीता राठौड़ एवं संचालक श्री कैलाश राठौड़ ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बताया कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति उचित माहौल के साथ उनकी अभिरुचि अनुरूप नियमित कक्षा संचालन करना, विषय वार श्रेष्ठ विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य करवाना एवं नियमित टेस्ट और सतत मॉनिटरिंग तथा बच्चों और अभिभावकों के द्वारा कड़ी मेहनत का ही यह परिणाम है । स्कूल मैनेजर हरिओम अगल्चा एवं समस्त स्टाफ के योगदान की सराहना की।

Post a Comment