संपादक मोहम्मद आमीन✍️
इंदौर। प्रतिष्ठित अखबार क्राइम दर्पण समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पत्रकार, ब्यूरो चीफ, वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, उप संपादक एवं प्रादेशिक पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। समूह के सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन के विशेष अतिथि ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित किया। इसी अवसर पर इंदौर शहर के काजी इशरत अली साहब, इंदौर शहर के मुफ्ती साबिर अली साहब, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, इंदौर शहर के अति प्रिय कर्मठ और निष्ठावान कांग्रेस पार्षद रफीक खान, धार रोड के संदीप दुबे पार्षद वार्ड क्र. 3 इंदौर हाई कोर्ट एडवोकेट जितेंद्र पटेल, सबका साथ विजय के प्रबंध संपादक संदीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी नर्मदापुरम, क्राइम दर्पण समाचार पत्र के प्रबंध संपादक संजय महेश्वरी, समीक्षा मांहेश्वरी, संपादक नौशाद खान, मास्टर उमर खान,सह प्रबंधक दुर्गेश रोशन, पत्रकार विष्णु साहू, पत्रकार अजय असलकार, मनीष बड़कुल, गजेन्द्र यादव, लोकेश चौहान, किशोर नागर, देपालपुर के सोमिल मेहता, टोक खुर्द के जोहल खान, देवास के गुड्डू भइया, बुरहानपुर से संतोष गुणवंत जी, पूजा चौहान, अनुराधा बेष, रवि खरे, इरफान खान, जागरूक उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मुकेश अमूलिया, तिमिर समाचार पत्र के संपादक लोकेंद्र सिंह राठौड़, आकाश परमार, संदीप ठाकुर, अनीस खान, सलीम सोलंकी, रमाकांत मोरे, विजय शिंदे, राजेश तिवारी, हनीफ खुजनेरी सहित सैकड़ों साथियों ने पूरे कार्यक्रम में समा बांध दिया।
कार्यक्रम का आरंभ और समापन मुख्य अतिथियों के स्वागत में, पत्रकारों के सम्मानों में, छोटे-मोटे हंसी के फव्वारों में गुजर गया। इस कार्यक्रम की खास विशेषता यह रही की शहर काजी इशरत अली साहब ने पत्रकारिता में ईमानदारी और देश में अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। दूसरी और ऋतु छाबड़ा समाज सेविका सह संपादक क्राइम दर्पण की ओर से सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए। कहा सत्य पर आधारित और समाज कल्याण के लिए सभी युवा पत्रकार काम करें। इस कार्यक्रम के अंत में तो सभी की सांसे थम गई। क्राईम दर्पण के सह प्रबंधक श्री दुर्गेश रोशन को बुलेट बटालियन दो पहिया वाहन उपहार में भेंट की गई। कार्यक्रम में सर्वधर्म संस्था के संस्थापक मंजूर बैग साहब एवं मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने दूरभाष पर माहेश्वरी के संपादक माहेश्वरी को ना आने का कारण बताते हुए शुभकामनाएं दी। एवं अगले कार्यक्रम में निश्चित रूप से प्रस्तुत होकर कार्यक्रम में सहयोग करने की अपेक्षा की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार क्राईम दर्पण के प्रबंधक संजय माहेश्वरी ने किया संचालन तेज तर्रार अनुभवी एंकर जया शेट्टी के संचालन ने कार्यक्रम में जान डाल दी। एवं तिमिर किरण के संपादक लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने किया आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम एवं क्राईम दर्पण के साथी एवं दैनिक साप्ताहिक किरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। जिसमें समाचार पत्र की संपादक रेनू राठौर ने अपने उत्बोधन में पत्रकारिता पर दृष्टि डाली। एवं राठौर समाज के समाज सेवक श्री कैलाश सिंह राठौड़ ने भी अपनी भूमिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मध्य में अमजद खान सर द्वारा निकाले गए जनस्वामी समाचार पत्र का भी विमोचन किया गया। जिससे सर्व अतिथियों के मध्य प्रस्तुत किया गया।


Post a Comment