अग्रि भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट
मेघनगर। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में काम कर रहे दशरथ कट्ठा को नयी जिम्मेदारी मिलने से भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार और भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव की सहमति से एंव भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक की अनुसन्सा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव ने जिलापदाधिकारीयो की घोषणा की तो वही मेघनगर के दशरथ सिंह कट्ठा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया। कट्ठा भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर दो बार रहे तो भाजपा मदरानी मण्डल के मीडिया प्रभारी भी रहे। और अभी वर्तमान में बूथ विस्तारक 10 दिनों में 100 घंटे का समय दान में भी जवाबदारी दी जिसने शक्ति केंद्र अगराल का सह सयोंजक एवं एप्प प्रभारी बना कर पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई। तो वही पार्टी द्वारा कट्ठा को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल महामंत्री कृष्णपाल गंगाखेड़ी, महामंत्री सोमसिंह सौलंकी, जिलाउपाध्यक्ष राजमल पडियार, जिलाउपाध्यक्ष भानु भूरिया, जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, मण्डल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमसिंह बसोड़,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता, मण्डल महामंत्री रुपसिंह भूरिया, प्रताप बारिया,वलु भूरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
Post a Comment