अग्रि भारत समाचार से शादाब शेख की रिपोर्ट
देवास। कल से नवरात्रि पर्व शुरू होने वाला है। शहर का यातायात कैसे है, इससे हर कोई परिचित है। मुख्य मार्ग एमजी रोड़ पर दिनो दिन बिगड़ते यातायात को लेकर किसान कांग्रेस आईटी सेल ने जिला संयोजक दिपेश हरोड़े के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में यातायात थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए राजेन्द्र बेदी ने बताया कि 7 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाला है। माता टेकरी पर दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भक्त आयेंगे। जिससे यातायात का दबाव बड़ेगा। ऐसे में शहर के मुख्य मार्ग पर दिनो दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सयाजीद्वार से लेकर गांजाभांग चैराहे तक यातायात व्यवस्था के लिए एक भी पुलिस कर्मी तैनात नही रहता। जिससे शहर का यातायात बिगड़ रहा है। हर कभी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। चार पहिया वाहनों से अधिकतर यातायात बिगड़ता है। इसलिए इस मार्ग पर चार पहिया वाहन पर रोक लगाई जाए। जिससे मुख्य मार्ग का यातायात सुधर सके। पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जवाहर चौक एवं सुभाष चौक में पार्किंग को सुचारू की जाए। बोहरा मस्जिद, नावेल्टी चौराहे, सुपर मार्केट राजीव गांधी प्रतिमा परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। शहर में हर मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू किए जाए। साथ ही पीने के पानी की भी शहर में समुचित व्यवस्था की जाए। पदाधिकारियों ने मांग की है कि यातायात सुधार के लिए उचित निर्णय लिए जाकर कठोर कदम उठाए जाए। आवेदन की कापी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली, नाहर दरवाजा थाना को भी भेजी। इस अवसर पर रितेश त्रिपाठी, शकील डिप्टी, नईम अहमद, महेश गड़वाल, जीतु पवार, शादाब शेख, राजू राणा, चेतन गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment