Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट

District Congress celebrated the death anniversary of former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru.

झाबुआ । देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई।

इस अवसर पर स्वर्गीय नेहरू के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई।

इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा की भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व स्वपन दृष्टा थे उन का जन्म 14 नवंबर 1889 इलाहाबाद में हुआ था। उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, जो एक धनाढ्य परिवार के थे और माता का नाम स्वरूपरानी था। पिता पेशे से वकील थे। जवाहरलाल नेहरू उनके इकलौते पुत्र थे और 3 पुत्रियां थीं। नेहरू जी को बच्चों से बड़ा स्नेह और लगाव था और वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे।


पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे । हम सब कांग्रेस जनों को नेहरू जी के उद्देश्यों को सफल करना है।उनके बताए हुए सिद्धांतों पर हम सबको चलना है।ऐसे महापुरुष को हमारा शत शत नमन है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल प्रकाश जैन रोहित वर्मा पार्षद रशीद कुरेशी अविनाश डोडिया र आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post