अग्रि भारत समाचार से इब्राहिम अली दाउदी कि रिपोर्ट ।
भोपाल । दाऊदी बोहरा समाज भोपाल स्थित दाऊदी बोहरा समुदाय की इकाई, तिजारत-उल-राबेहा व्यापार विकास और उत्थान के लिए कार्यरत है। रमजान के पवित्र महीने में जोहार की नमाज के बाद ज्ञान वर्धक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।रविवार दोपहर 2:00 बजे, इज़्ज़ी मोहल्ला मरकज़, कोह-ए-फ़िज़ा, भोपाल में एक विशेष मार्गदर्शन आधारित व्यापार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जनाब मुफद्दल भाई साहब ज़कवी ने की।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता थे . सीए अंशुल जैन. सीए मयंक अग्रवाल संगोष्ठी में शामिल महत्वपूर्ण विषय थे• सरकारी प्रोत्साहन और सब्सिडी
• महिला उद्यमिता के लिए व्यापार के अवसर • व्यापार वृद्धि और विविधीकरण • सामान्य व्यापार संबंधी प्रश्न और एक विशेष प्रश्नोत्तर सत्र सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को आधुनिक व्यापारिक तकनीकों, डिजिटल मार्केटिंग और भविष्य के निवेश अवसरों के प्रति जागरूक करना था।मीडिया इंचार्ज इब्राहिम अली दाउदी ने बताया कि
सेमीनार की मुख्य बातें विशेषज्ञ मार्गदर्शन कार्यक्रम में देश में बदलते वैश्विक परिदृश्य में व्यापार को बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए।
डिजिटल परिवर्तन: सेमिनार में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे छोटे और मध्यम व्यवसायी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
नेटवर्किंग अवसर: इस आयोजन ने भोपाल के स्थानीय बोहरा व्यापारियों को एक मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने एक-दूसरे के अनुभवों से सीखा और नए व्यापारिक संबंधों की नींव रखी। समाज के स्थानीय मीडिया इंचार्ज ने बताया कि, "हमारे धर्मगुरु सैयदना साहब के मार्गदर्शन में समाज हमेशा से व्यापार और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। इस सेमिनार का उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी को केवल व्यापारी नहीं, बल्कि 'इनोवेटर' बनाना है ताकि वे देश की अर्थव्यवस्था में और अधिक योगदान दे सकें। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रतिभावान युवा उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। सेमिनार में भोपाल के 100 व्यपारियों से अधिक ने हिस्सा लिया।


Post a Comment