Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट

International Women's Day was also celebrated in Jhabua district.

झाबुआ । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां जिला मुख्यालय पर स्थित एम टु होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कन्या पूजन कर विधिवत किया गया। श्री सिंह ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे है। मेरा मानना है कि महिलाओं का यह दिवस हर एक दिन महिलाओं का दिवस है और हर एक क्षण महिलाओं का क्षण है। एक इंडीकेटर के रूप में, एक सांकेतिक एक अवसर है। जब हमें यह महशूस करना चाहिये। हमारी उन्नति, विकास में तथा हमारी व्यवस्थाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री सिंह ने आगे कहा कि महिलाओं के लिए गुलाबी रंग ही नहीं बल्कि सभी रंग उनके लिए है। हम भारतीय संस्कृति के वाहक है। भारत देश में माताओं के वंदन से दिन की शुरूआत होती है। माता को पहले वंदन किया जाता है। उसके बाद पिता और गुरू का वंदन किया जाता है। शासन द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कराते जैसे गुर विद्यालयों में सिखाए जा रहे है ताकि बालिकाएं अपने आत्मरक्षा कर पाए। 


श्री सिंह ने कहा कि पुरूष और महिलाएं दोनों को समान अधिकार है, दोनों को समान रूप से महत्व दिया जाना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि झाबुआ जिले में महिलाओं की साक्षरता का प्रतिशत 43.3 है जो कि बहुत ही कम है। इस प्रतिशत को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने कहा कि जिले में हमने मिशन चिरंजीवी चालू किया है, इस मिशन के तहत मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। जिले में लगभग 75 प्रतिशत महिलाओं को एनीमिया की शिकायत होती है। जिनकी आयु 15 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक है। इन महिलाओं को इस बीमारी छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। महिलाओं को आर्थिक रूप, शारीरिक रूप और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर महिलाओं को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कु. निहाली चौहान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अजयसिंह चौहान, सहायक संचालक द्वय श्री आर.एस.बघेल, श्रीमती वर्षा चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी तिवारी तथा आभार परियोजना अधिकारी सुश्री मीरा गाडगे ने व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post