Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट

Congress will take out the huge tricolor trip on March 20 MLA Veersingh Bhuriya appealed to the workers to reach the district headquarters

मेघनगर । लोकतंत्र, प्रजातंत्र, सविधान, की हत्या के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में जिला स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेघनगर अध्यक्ष यामीन शेख ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मध्य प्रदेश के इतिहास में वह काला दिन जीस दिन हमारे मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने इस्तीफा दिया था, उल्लेखनीय है कि भाजपा के नेताओं द्वारा येन केन प्रकरण देश के संविधान, लोकतंत्र, प्रजातंत्र, प्रदत्त मतदाताओं द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार जो भाजपा के 15 वर्षों पर 15 महीने के कार्यकाल पर भारी पड़ रही थी उस पर प्रहार कर सरकार गिरा दी गई थी इसी परिपेक्ष में प्रदेश व जिले की जनता जनार्दन को भारतीय जनता पार्टी के कृत्यों से अवगत कराने के उद्देश्य स्वरूप विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । जो 20 मार्च को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय झाबुआ से प्रारंभ होकर बस स्टैंड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर उन्हें माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा।


आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी श्री अरविंद जोशी, विधायक गण, श्री कांतिलाल भूरिया, श्री वीर सिंह भूरिया, श्री वाल सिंह मेडा, पूर्व विधायक श्री जेवियर मेडा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री हेम चंद डामोर एवं जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, अध्यक्ष विशेष रुप से भाग लेंगे वहीं युवक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवादल, आई टी सेल, जिला पंचायत सदस्यगण जनपद पंचायत सदस्य गण पार्षद गण समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण, मोर्चा संगठन के अध्यक्षों को अपील की गई है कि आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाए। विधायक श्री भूरिया ने अपील करते हुए कहा है कि समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे जिला मुख्यालय झाबुआ कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे और तिरंगा यात्रा को सफल बनावे उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post