Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

संपादक मोहम्मद अमीन

Those who say the country will not sell today the is selling the country Sharma

भोपाल। अखंड भारत साम्राज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि 2019 के चुनाव में देश नहीं बिकने दूंगा, देेश नहीं झुकने दूंगा,देश नहीं मिटने दूंगा का नारा देने वाले नरेन्द्र मोदी आज देश की संपत्ति बेचने को आतुर है। प्रधानमंत्री की कथनी और करनी का अंतर उनके बयान से साफ दिखाई देता है। जिसमें प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए आज भी विपक्ष को जिम्मेदार मान रहे हैं,जबकि कांग्रेस की सरकार में यही मोदी कहते थे कि देश में मंहगाई कम न करने वाले सरकार से त्याग पत्र देकर राजनीति से सन्यास लेले। उस समय क्रूड आईल का दाम 114 डालर प्रति बैरल था तब भी पेट्रोल का दाम 68 रुपये था। श्री शर्मा ने कहा कि जुमले बाजों की सरकार में क्रूड आईल का दाम 35 डालर प्रति बैरल आने के बाद भी मोदी सरकार ने पेट्रोल के दाम कम नहीं किये। आज क्रूड आईल का दाम 65 डालर प्रति बैरल है तो सरकार ने पेट्रोल का दाम 100 के पार पहुंचा दिया। आज अपने मित्रों के लिए देश के अन्नदाताओं को सड़क पर ला दिया । किसान मर रहे हैं और सरकार बंगाल और असम में चुनाव लड़ रही है। आज देश में गली-गली में मोदी और शाह को लोग गाली दे रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता तानाशाह नेता के सामने चुप हैं। आज तक देश में इतनी बेइज्जती किसी भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की नहीं हुई जो आज मोदी और शाह की हो रही है। 6 साल पहले लोग पुलिस के सामने खड़े होने में डरते थे मगर आज सरे -आम लोग गाली बक रहे है।


श्री शर्मा ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा घूमने फिरने में उड़ाने वाले प्रधानमंत्री देश की साख तो नहीं बना पाए पर दूसरों के इशारों पर चलने को मजबूर हो गए। चीन आज तक जिस रणनीति से भारत को नुकसान पहुंचाने पाकिस्तान का प्रयोग करता था, आज वही रणनीति अमेरिका आजमा रहा है। जिसमें अमेरिका चीन को नुकसान पहुंचाने के लिए भारत को बलि का बकरा बना रहा है। यही कारण है कि 1962 के बाद भारत चीन सीमा पर पहली बार सैनिक शहीद हुए हंै। क्या यही मोदी सरकार की विदेश नीती है? पीएम मोदी कहते हंै कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया है। अब लोग पीएम मोदी को यह बताने से भी डर रहे हंै। क्योकि सांसदों को डर लग रहा है कि कही मोदी जी को बता दिया तो और कोई भी राष्ट्रीय संपत्ति न बिक जाएं। अखंड भारत साम्राज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री बंगाल और असम जैसे चुनावी राज्यों में रोज घोषणाएं कर रहे हंै। लेकिन आज देश की जनता जान गई है कि मुंह चलाने और काम करने में बड़ा अंतर होता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन रहकर भी मंदी के दौर में ऐसे आर्थिक फैसले कर गए जिसके कारण देश की प्रगति रुकी नहीं जबकि 2008 में पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था। मुंह चलाने वालों की सरकार में जब आज पूरा विश्व प्रगति पर है और हम गर्त में जा रहे हैं। वही रामदेव जैसे बाबा आज देश के बड़े व्यापारी बन गए हैं। जो कभी कहते थे कि देशहित में भाजपा को वोट दोगे तो पेट्रोल 35 रुपये मिलेगा। आज वही बाबा कहते है कि देशहित में पेट्रोल 100 में भी खरीदो, क्या यही इनका देश हित है? मोदी सरकार में कालाधन तो नहीं आया लेकिन जो बचा था वह भी चला गया। आज देश में ऐसे लोगों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है जो कल तक कांग्रेस सरकारों को कोसा करते थे। अखंड भारत साम्राज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी कहते थे, कहते हंै कि मेरा भारत युवा है। देश में 65 प्रतिशत युवा निवास करते हैं।


अखंड भारत साम्राज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मोदी जी यदि ये युवा जिस दिन सड़क पर आ गए उस दिन आपको रास्ता ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का भार सबसे ज्यादा युवा और मजदूर पर पड़ रहा है। श्री शर्मा ने पीएम मोदी से कहा कि मंहगाई पर लगाम लगाएं जिससे देश को राहत मिले।

Post a Comment

Previous Post Next Post