Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट

The devotion and music of the Maya Ram Katha will flow.

मेघनगर । श्री राम कथा का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक किया जाएगा साईं महिला मंडल एवं संस्कार भारती ग्रुप की महिलाएं द्वारा संयुक्त रुप से कथा का आयोजन करवा रही है साईं महिला मंडल की अध्यक्षा चंदनबाला शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महिला मंडल द्वारा दशहरा मैदान मेघनगर में राम कथा का आयोजन बड़े उत्साह से सब महिला मिलकर कर रही है साईं महिला मंडल एवं संस्कार भारती ग्रुप द्वारा यह पांचवा धार्मिक आयोजन किया जा रहा है 31 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे शंकर मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल दशहरा मैदान पहुंचेगी राम कथा का वाचन आचार्य पंडित नरेश शर्मा द्वारा किया जाएगा रोजाना दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कथा होगी साईं मंदिर महिला मंडल एवं संस्कार भारती ग्रुप की महिलाओं द्वारा घर घर जाकर श्री राम कथा में आने के लिए पत्रिका बाटी जा रही है महिला मंडल की राम कली कोली सूर्यकांता बैरागी सुशीला भान पुरिया प्रियंका भान पुरिया मेघा भान पुरिया सावित्री राठौर रमिलाबेन नायक सुमन पाल मंजू पाल चंदनबाला शर्मा आदि महिलाएं घर घर जाकर पत्रिका बांट कर लोगों से कथा में आने का आह्वान कर रही हैं आज कथा स्थल पर राम कथा का महत्व बताया जाएगा 1 फरवरी को श्री भारद्वाज संवाद सती मोह प्रसंग 2 को शिव विवाह 3 तारीख को राम जन्म उत्सव 4 फरवरी को राम विवाह उत्सव 5 फरवरी को श्री राम बनवास केवट प्रसंग 6 फरवरी को भरत चरित्र 7 फरवरी को श्री हनुमान जी चरित्र एवं लंका कांड प्रसंग 8 फरवरी को श्री राम राज्य अभिषेक एवं पूर्ण पूर्णाहुति होगी आज 31 जनवरी को को शोभायात्रा में अनेकों धार्मिक झलकियां होगी जैसे कि महाकाल कड़ा बीन वानर सेना राम डीजे उज्जैन के चेतक घोड़े बाल गणेश नासिक पार्टी राजेंद्र बैंड श्री गणेश ढोल पार्टी फूलों की बरसात बच्चों के मिकी माउस श्री राम दरबार की झांकी एवं श्री राम रथ साईं मंदिर महिला मंडल एवं संस्कार भारती ग्रुप की सभी महिला सदस्य आप सबसे आह्वान करती है कथा में पधार कर अपने जीवन को श्रेष्ठ एवं पुण्य वन बनाएं 30 जनवरी को महिला मंडल द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी नायक एवं मित्र मंडल को रामकथा की निमंत्रण पत्रिका देकर कथा में आने का निमंत्रण दिया जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने मंडल की सभी महिलाओं को आश्वस्त किया तन मन धन से मैं आपका सहयोग करूंगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post