अग्रि भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट
मेघनगर । भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ जिला के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व थांदला विधानसभा के पूर्व विधायक कल सिंह भाबर को नियुक्त किया गया है जैसे ही झाबुआ जिले के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व कल सिंह भाबर को सौंपा गया। जैसे ही पद प्राप्त कर प्रदेश अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पधारे तो जगह-जगह पर इस्तकबाल का दौर जारी रहा वहीं मेघनगर में अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से इस्तकबाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री पद शेरानी के नेतृत्व में किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जिया उल हक कादरी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष इस्माइल मिर्धा हसन पठान सादिक खान जहीर खान कलीम कादरी अमजद खान लालू खान शेरू शेरानी फरदीन शेरानी साहिल खान कमर पठान कुणाल पाल आदि उपस्थित थे।
Post a Comment