मध्य भारत संपादक अली असगर बोहरा मो.न.8972728652
झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ जिला के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व थांदला विधानसभा के पूर्व विधायक कल सिंह भाबर को नियुक्त किया गया है जैसे ही झाबुआ जिले के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व कल सिंह भाबर को सौंपा गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री का दायित्व श्रीमती संगीता विश्वास सोनी को सोपा गया है। इन नियुक्तियों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखा गया साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयां का सिलसिला सतत जारी है जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है वही कल सिंह जी भाबर ने मोबाइल पर वार्तालाप पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसका पूरे कर्तव्य के साथ मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा । एवं अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लिए शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
Post a Comment