Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार खंडवा से डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ फरीद मंसूरी के साथ शेख आसिफ की रिपोर्ट

The post of Khandwa Municipal Corporation Mayor became the first woman OBC, both parties started a walkout for ticketing.

खंडवा । नगरीय निकाय के चुनाव शीघ्र ही मप्र में होने जा रहे हैं। जिला मुख्यालय खंडवा में भी नगर निगम के चुनाव संपन्न होंगे। पूर्व में 50 वार्डो का आरक्षण पूर्ण होकर सूची भी भोपाल भेजी जा चुकी है। बुधवार को भोपाल में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका एवं परिषदों के अध्यक्षों का आरक्षण भी पूर्ण हुआ। खंडवा नगर निगम महापौर पद के लिए जो कयास लगाए जा रहे थे कि एक बार भी खंडवा नगर निगम में पिछड़ा महिला का आरक्षण नहीं पाया था जो इस बार होगा। उसी के अनुरूप भोपाल में डाले गए लाट में खंडवा नगर निगम महापौर पद पिछड़ा महिला घोषित हुआ है। घोषणा होते ही दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में चहल-पहल शुरू हो चुकी है। दोनों ही पार्टी में आरक्षण के पश्चात जो नाम अभी तक मैदान में नहीं थे वह नाम भी अब सामने आ रहे हैं। भाजपा में प्रमुख रूप से वर्षो से पार्टी का दायित्व संभालते हुए कार्य कर रही ममता बोरसे का नाम प्रमुखता से शहर में लिया जा रहा है। जिला महिला मोर्चे के साथ ही पार्टी की पदाधिकारी एवं दो बार पार्षद के साथ मेयर इन काउंसिल में शिक्षा विभाग की अध्यक्ष के साथ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में एक बार मंत्री, एक बार उपाध्यक्ष और दो बार महामंत्री का दायित्व संभाल कर वर्तमान में राष्ट्रीय महिला मोर्चे की कार्यकारिणी में सदस्य हैं। हर चुनाव में अपनी टीम के साथ पूरी सक्रियता से अपनी भूमिका निर्वहन करती रहीं हैं साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों व आंदोलनों में भी सक्रिय रही हैं। एक और नाम पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव परिवार की ओर से भी चल रहा है। पूर्व पार्षद व पूर्व नगर अध्यक्ष और पार्टी के अनेक पदों पर आसीन रहे त्रिलोक यादव की धर्मपत्नी रोहिणी यादव का भी नाम चल रहा है जो शिक्षा में स्नातक हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष शारदा तांदले के साथ पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य साधना सोमनाथ काले के अलावा पूर्व नगर निगम अध्यक्ष, युवा मोर्चा में कई पदों पर रहने वाले अमर यादव की धर्मपत्नी अमृता यादव की शिक्षा एमए राजनीति शास्त्र के साथ ग्राम भिलाखेड़ी जिला अशोक नगर में पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से पूर्व पार्षद रत्ना राठौर और दीपा सोनी का नाम भी चर्चा में है। वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम यादव की धर्मपत्नी लक्ष्मी यादव के साथ ही पूर्व पार्षद रही पूर्व पार्षद बलराम वर्मा की धर्मपत्नी अर्चना यादव के साथ ही पूर्व पार्षद माया चैनसिंग वर्मा और पूर्व पार्षद विनोद यादव की धर्मपत्नी निशा यादव भी महापौर पद के टिकिट की दावेदारी में शामिल हैं।




Post a Comment

Previous Post Next Post