अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट
झाबुआ । मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-अलीराजपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष दाड़मचंद लोदावरा को पुनः तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष एवं मेवाड़ा कलाल न्यास के अध्यक्ष की अनुसंशा पर कार्यवाहक अध्यक्ष हेतु चंदुलाल पडियार का मनोनयन किया गया है। पूर्व कार्यकारिणी को भी सर्वानुमति से यथावत रखते हुए पुनः मनोनीत किया गया।
जिसमे नंदलाल चैहान एवं शंकरलाल को उपाध्यक्ष, धन्नालाल बसेर वरिष्ठ पार्षद, अंबालाल पार्षद, पुरूषोत्तम सोलंकी पार्षद, देवकुमार (गौराम) पडियार पार्षद, भूपेन्द्र भानपुरिया कोषाध्यक्ष, शंकरलाल, नीरज सोलंकी, अरुण मेलिवार, मुकेश चैहान, जगदीश बसेर, गोपाल चैहान एवं डिंपेश पडियार आदि को पार्षद बनाया गया। उक्त मनोनयन पर मेवाडा कलाल समाज के समस्त लोगों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को 3 वर्ष आगे बढ़ाने का प्रस्ताव अषोक लोदावरा ने रखा। जिस पर समर्थन जितेन्द्र बसेर सारंगी ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मेवाड़ा कलाल समाज के चुनाव अधिकारी एवं कल्याण न्यास के सचिव जीवनलाल पडियार ने किया एवं आभार एजनलाल भानपुरिया ने माना।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों में हेमेन्द्र भानपुरिया, हितेषकुमार बसेर, राजेष भानपुरिया, अंकित जयंतीलाल सोलंकी, पंकज भटेवरा पारा, राजेन्द्रकुमार भटेवरा, जयंतीलाल भानपुरिया, शंकरलाल सोलंकी, देवेन्द्र भानपुरिया, प्रवीणकुमार अशोककुमार भटेवरा, मनोज भानपुरिया रवि भटेवरा एवं कैलाश भानपुरिया हरिनगर, गजेन्द्र भटेवरा काकनवानी, मनोज भटेवरा, शंकरलाल भटेवरा, दिनेशकुमार भानपुरिया भगोर, अरूण मेनिवार करवड़, लक्ष्मणलाल भटवेरा आदि सहित समाज के अन्यजन उपस्थित थे।
Post a Comment