Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से ब्यूरो चीफ शफकत हुसैन दाऊदी की रिपोर्ट मो.न.8962728652

Chief Minister Shri Chouhan addressed the program also discussed with the farmer resident of Sejgaon in Alirajpur district

अलीराजपुर । प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में जनता के लिए जनता की सरकार है। हम प्रदे में बडी के साथ -साथ छोटी सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से गांव-गांव और खेत के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जल संसाधन विभाग की प्रदे भर की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन वर्चुअल माध्यम से करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। भोपाल की मिंटो हॉल से उन्होंने प्रदेभर के किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले के सेजगांव निवासी कृषक श्री वीरेन्द्र सिंह पटेल से चर्चा भी की। उन्होंने सेजगांव में सिंचाई परियोजना से किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने अन्य जिलों के किसानों से भी चर्चा की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कोरोना काल में प्रदेश के किसानों ने रिकार्ड फसल उत्पादित करते हुए प्रदेश का मान और सम्मान बढाते हुए अन्न भंडार भर दिये।


केन्द्र और म.प्र. सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा एग्रो इन्फ्रास्टक्चर पूरे प्रदे में स्थापित किया जाएगा। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले इसके लिए निरंतर सरकार काम कर रही है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों तक सिंचाई जल पहुंचाने हेतु लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित है। 

केन्द्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानूनों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने बताया ये कृषि कानून किसानों के हित में बनाए गए है। इनसे किसानों को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदे की विभिन्न सिंचाई योजनाओं सहित अलीराजपुर जिले की सात परियोजनाओं सोलिया बैराज जिसकी लागत 1157.25 लाख सिंचाई क्षमता 680 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम चार एवं लाभान्वित कृषक 439, सेजगांव बैराजलागत 267.01 लाख सिंचाई क्षमता 180 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम एक एवं लाभान्वित कृषक 71, अनखड बैराज लागत 231.46 लाख सिंचाई क्षमता 250 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम दो एवं लाभान्वित कृषक 61, औरसांग बैराज लागत 321.14 लाख सिंचाई क्षमता 235 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम दो एवं लाभान्वित कृषक 120, हीरापुर बैराज लागत 392.19 लाख सिंचाई क्षमता 230 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम तीन एवं लाभान्वित कृषक 52, हॉडी बैराज लागत 253.81 लाख सिंचाई क्षमता 295 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम तीन एवं लाभान्वित कृषक 53, कालियावाव बैराज लागत 249.60 लाख सिंचाई क्षमता 180 हैक्टेयर, लाभान्वित ग्राम एक एवं लाभान्वित कृषक 70 का वर्चुअल लोकार्पण हुआ। 


कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता पूर्व विधायकद्वय श्री नागरसिंह चौहान, माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल सहित बडी संख्या में किसानभाई एवं गणमान्यजन, जल संसाधन विभाग के ईई श्री निनामा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post