अग्रि भारत समाचार से एडवोकेट ललित बंधवार की रिपोर्ट
किसान सम्मेलन और रेली को सफल बनाने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता प्राण प्रण से अपने अपने क्षैत्र मे जुट जाए....... दौलत भावसार।
रानापुर । मंडल एवं वन मंडल की एक सयुंक्त बैठक आगामी 19 अक्टुबर को होने वाले किसान सम्मेलन ओर रेली को लेकर स्थानीय मंडी परिसर मे भाजपा के नेतत्व मे आयोजित की गई उक्त बैठक को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार वन मंडल के प्रभारी अजय पोरवाल जिला उपाध्यक्ष सुनीता अजनार पूर्व मंडी अध्यक्ष भंवर बिलवाल युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष भानु भुरिया वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र उपाध्याय गांविद अजनार रामेश्वर नायक ने उपस्थित होकर मार्गदर्शन व संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा ओर राज्य सभा मे 5 जून को किसान हितेषी बिल पास करके किसानो के हित मे एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। उक्त कानुन ओर बिल से किसानो को विकास की एक नई राह ओर उन्नति मिलेगी। परंतु उक्त कानुन को कांग्रेस ओर उसके समर्थक दल पचा नही पा रहे है ओर ऐतिहासिक कानुन के खिलाफ विरोध प्रकट कर किसानो को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है उसके विरुद्व हम सब को तत्परता से किसानो के संर्वागीण विकास हेतु बनाये गये बिल ओर कानुन का समर्थन करते हुए उसके पक्ष मे किसानो के बीच वातावरण बनाने हेतु रैली ओर सम्मेलनो का आयोजन कर किसानो को उससे मिलने वाले लाभ से किसानो को अवगत कराने हेतु तत्परता से प्रयास करना चाहिए।
इसी श्रंखला मे भाजपा द्वारा किसान मोर्चे के नेतत्व मे रानापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले 4 मंडलो का एक सामुहिक किसान सम्मेलन व रैली का आयोजन 19 अक्टुबर 20 को रानापुर मे आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन मे प्रत्येक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि अपनी शक्ति व सामर्थ अनुसार प्रयास कर 200 ट्रेक्टर मे किसानो को रैली के रुप मे सम्मेलन स्थल रानापुर लाये इस हेतु सब को जवाबदारी भी बांटी गई। उक्त सम्मेलन से जहा क्रेंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कानुन के पक्ष मे वातावरण बनेगा तो वही कांग्रेस की पोल भी खुलेगी 50 साल तक केन्द्र मे काबिज रही कांग्रेस ने कभी भी किसानो के हित मे कोई कानुन नही बनाया है। इस हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता रैली व सम्मेलन को सफल बनाने हेतु प्राण प्रण से अपने अपने क्षैत्र मे जुट जाए। बैठक का संचालन रानापुर मंडल के महामंत्री दिनेश राठौर द्वारा किया गया ओर आभार प्रदर्शन वनमंडल के अध्यक्ष भंवर बिलवाल द्वारा माना गया।
इस अवसर पर बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, जिला उपाध्यक्ष सुनीता अजनार अजय पोरवाल राजेन्द्र उपाध्याय भानु भुरिया भंवर बिलवाल किसान मोर्चे के अध्यक्ष कामलिया दिनेश राठौर कांतीलाल प्रजापत दिलीप नलवाया कालुसिंह टोकरिया सहित बडी संख्या मे सरंपच जनपद सदस्य ओर मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी व योगेन्द्र नाहर द्वारा एक संयुक्त रुप से हमारे प्रतिनिधि को दी है।
Post a Comment