अग्रि भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट।
मेघनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान एक पेड़ माँ के नाम और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरित मध्य प्रदेश के अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लोजिस्क कारपोरेशन शाखा मेघनगर पर छेत्रिय प्रबंधक बी एल चौहान की इंदौर संभाग के सभी जिलों के वेयर हाउस शाखा प्रबंधक और नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक एवं जेवीएस गोदाम के संचालको की उपस्थिति मे मेघनगर भंडारण पर वृक्षा रोपण किया गया । वृक्षारोपण करते समय प्रबंधक ने उपस्थित जनों को कहा कि वृक्षारोपण करने के बाद हमें इन पौधों को बड़ा होने तक उनकी देखभाल सही तरीके से करना है तो ही हमारा वृक्षारोपण सार्थक होगा जिसके चलते आने वाले भविष्य में यह वृक्ष हमें जीवन रूपी ऑक्सीजन भी देगा।
इस अवसर पर बी एल चौहान, आर एम इंदौर अमित गोड जिला प्रबंधक नान झाबुआ पी एस हटीले मेघनगर गोपाल चौहान धार महेश चौहान बड़वानी, उमेश ओशादी खरगोन, यू एस सोलंकी अलीराजपुर, दिलीप चौहान बुरहानपुर , गणेश भास्कर इंदौर और बहादुर हाडा संचालक नाकोड़ा वेयर हाउस गढ़वाड़ा मेघनगर ने वृक्षा रोपण किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं मजदूर भी उपस्थित रहे ।


Post a Comment