Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली असगर बोहरा मो.न. 8962728652


झाबुआ ।  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चुनावी सभा मे नवदुर्गा के दूसरे दिन जिस प्रकार से केबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कहकर नारी शक्ति का अपमान किया है,नवदुर्गा के पर्व के दौरन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो महिला पर अभद्र टिप्पणी की है नारी शक्ति का अपमान किया है उसका परिणाम आपको मिलेगा और उसका जवाब आपको मध्य प्रदेश की जनता जरूर देगी,कमलनाथ के इस गलत शब्दो उपयोग जो भाजपा नेत्री का तो किया ही है साथ ही सम्पूर्ण नारी शक्ति का भी अपमान किया है,वही भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के दौरान नारी शक्ति का अपमान करना निश्चित ही प्रदेश से कांग्रेस का विनाश होगा,वही भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो गलत शब्दो का उपयोग नारी शक्ति पर किया है उसका महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है,महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने ये भी बताया कि पूर्व में भी कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर भी कमलनाथ ने नारी शक्ति के लिए कोटा या सजावट आदि शब्दो,साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भी दिग्विजय सिंह की अभद्र टिप्पणी करना आदत बन चुका है,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि हमारे देश मे नारी को लक्ष्मी,दुर्गा और काली के रूप में पूजा जाता है,उस नारी को कांग्रेस की भद्दी मानसिकता एवं सोच ने सदैव ही अपमान किया है,वही भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी जीतु सेन ने बताया कि जिस कांग्रेस पार्टी की कमान खुद एक महिला संभाल रही हैं और जिस कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं हितेषी बनते हुए उनके अशिकारो की बात करती हैं उस कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी सभा मे इस तरह से नवदुर्गा पर्व के दौरान मंच से ऐसे शब्दों का उपयोग करना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मानसिक दिवालिया पन की और इशारा करता है,भाजपा सहित सभी मोर्चे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस अभद्र शब्दो का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सार्वजनिक रूप से संपूर्ण नारी शक्ति से माफी मांगे।





Post a Comment

Previous Post Next Post