अग्री भारत समाचार से ब्यूरो चीफ़ मु. शफ़क़त दाऊदी कि रिपोर्ट ।
आलीराजपुर - संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.)की परीक्षा मे आल इंडिया की आठवीं रेंक प्राप्त करने वाले बाग के युवा प्रक्षाल सेकेटरी (जैन ) का नानपुर मे प्रथम आगमन पर स्थानीय पत्रकारों सहित मामा पक्ष के परिवारजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । प्रक्षाल जैन का रिजल्ट आने के बाद वे दिल्ली से अलीराजपुर पहुंचे वहा उनका नागरिक अभिनन्दन किया गया! उसके बाद नानपुर के लिए रवाना हुए । नानपुर मे जैन मंदिर मे दर्शन कर पूजा अर्चना की गई!उसके बाद गाँधी तिराहे पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा ढ़ोल बाजे के साथ पुष्प मालाओ से गर्म जोशी से स्वागत किया गया ।
पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष माली व जितेन्द्र प्रसाद वाणी द्वारा साफा पहनाकर शाल श्रीफल से अभिनन्दन किया गया! इसके बाद शंकर मंदिर से उनके मामा मनीष जैन, पप्पु जैन के घर तक ढ़ोल के साथ चल समारोह निकाला गया!चल समारोह मे मामा पक्ष का परिवार के महिलाए व पुरुष नाचते हुए चल रहे थे!भारत माता के जयकारे के साथ हर कोई उनका अभिनन्दन के आतुर दिखाई दिया!इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप क्षिरसागर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश राठौड, डीम्पू राठौर, पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष माली, मनीष जैन, हितेंद्र माली, गोलू राठौर, पवन माली, उपसरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र प्रसाद वाणी, तेजमल माली, राम राठौर, राकेश जैन, प्रितेश जैन, राजेंद्र वाणी (एडवोकेट) सहित अनेक ईष्ट मित्र शामिल हुए!स्वागत समारोह के पश्चात सामूहिक भोज साईं मंदिर पर किया गया।


Post a Comment