अग्री भारत सामाचार से एम. हामिद ईज्जी की रिपोर्ट।
आलोट । जोगणिया माता मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना के सम्मान में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर पुरे बरखेड़ा गांव मे भ्रमण कराया गया। बरखेड़ाकला मे भारतीय सेना के सम्मान में पूरे देश में चल रही तिरंगा यात्रा के मद्देनजर सेना के सम्मान में जोगणिया माता मंडल बरखेड़ा कला में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसीह परिहार ने सम्भधित जरते हुवे कहा की भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान को धूल चटाई है जिसको लेकर पुरे देश मे सेना के सम्मान को घर घर तक पहुंचने और सेना के शौर्य और सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर मे पाकिस्तान को किस तरह से घुटनो पर लाया इसी को बताने के लुए पुरे देश मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है
यात्रा के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी गण युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी गण जोगणियां माता मंडल के समस्त सरपंच गण एवं युवा कार्यकर्ता जिन्होंने तिरंगा यात्रा में भाग लिया उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय वेद द्वारा किया गया आभार सरपंच ईश्वर लाल परमार ने माना यात्रा को संबोधित करते हुवे अतिथियों ने कहा की कश्मीर के पहलगाम में कई सैलानियों की धर्म पूछ कर आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को उसकी इस काम की पूरी सजा व जवाब मिलेगा और फिर देश की सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर करारा जवाब दिया है।
Post a Comment