Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

मध्य भारत संपादक अली असगर बोहरा✍️

मो .8962728652

रतलाम। कालिका माता प्रांगण में शिव पुराण पर अपना नौ दिवसीय व्याख्यान देने पधारे युवा संत और भारत मे राष्ट्रीय एकता और समन्वय के पक्षधर स्वामी श्री निर्मल चैतन्य पुरी महाराज को कुरान पर आधारित भारतीय संदर्भो में रचित 10000 पद 18 अध्याय के महागीत ईश्वर प्रेरणा के बारे में जानकारी रचनाकार पंडित मुस्तफा आरिफ ने दी और शुभ सूचना पत्र भेंट किया । ज्ञातव्य हैं कि पंडित मुस्तफा आरिफ के यूट्यूब चैनल से आज 15000 सब्सक्राइबर जुड़ गए। 


इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध नागरिको की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सच्चा और पवित्र भावना वाला प्रबुद्ध व्यक्ति ही सच्चा भारतीय हो सकता है, दूसरा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत प्रबुद्ध जनो का देश है प्रबुद्ध वहीं है, जिसके अंतर्मन में बौद्ध हो गया हो अर्थात परस्पर प्रेम और सद्भाव को जिसने जान लिया, परस्पर भारत की पवित्र भाव को जानते हुए अंतर्मन से जिसने इस मिट्टी को नमन कर प्रेम करना जान लिया, वो ही प्रबुद्ध व्यक्ति सच्चा भारतीय है और सच्चा राष्ट्रीय है। इस अवसर पर ईश्वर प्रेरणा महागीत के लेखक पंडित मुस्तफा आरिफ ने बताया कि यद्यपि महागीत कुरान शरीफ की शिक्षाओ पर आधारित हैं, परंतु भारतीय धर्म ग्रंथो के कर्म प्रधान मूल्य को भी समाविष्ट किया गया हैं। मेरे इस महागीत के 10000 पद 18 अध्याय है।


इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवा निवृत्त लीड बैंक मेनेजर हिम्मत गेलड़ा ने महाराज श्री का अभिवादन करते हुए आग्रह किया कि आप जैसे युवा संत ही देश की तरुणाई को सार्थक और सही मार्गदर्शन कर सकते है। आपकी पदयात्रा निश्चित रूप से संपूर्ण देश को एक सूत्र मे पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपस्थित भक्त जनो ने स्वामी जी का माल्यार्पण कर  स्वागत किया। समाजसेवी श्री पीरुलाल डोडियार ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post