Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से शादाब शेख की रिपोर्ट

देवास । टीम कर्मयोगी एक जरिया संस्था द्वारा कई सामाजिक संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का मल्हार स्मृति मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देवास की जानी-मानी संस्था MP-41 रिलीफ फाऊंडेशन देवास का भी सम्मान किया गया यह संस्था देवास में ब्लड डोनेट का काम करती है। इस संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा कई लोगों को रक्तदान करके उनका जीवन बचाया गया है इस संस्था के कार्यकर्ता बिल्कुल निस्वार्थ लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं जब भी किसी को ब्लड की आवश्यकता होती है यह संस्था उसको तुरंत ब्लड का इंतजाम करवाती है संस्था के सादिक शेख एवं फैजान शेख द्वारा बताया गया कि इन्होंने अपनी सेवाएं अभी तक इंदौर देवास उज्जैन भोपाल देवास के आसपास के कई इलाकों में लोगों को ब्लड का इंतजाम कराकर कई लोगों का जीवन बचाया है यह संस्था पिछले 10 वर्षों से निरंतर  समाज सेवा का कार्य कर रही है संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि MP-41 रिलीफ फाउंडेशन के नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है जिसके जरिए लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं संस्था के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये सम्मान किसी एक व्यक्ति का नही ये सम्मान है हर उस व्यक्ति का जिसने अपने कीमती समय मे से वक़्त निकालकर वक़्त तो दिया ही साथ में अपने शरीर की सबसे कीमति चीज रक्त दान जैसा अमूल्य योगदान दिया । यह सम्मान उनके नाम भी जो हमारे इस ग्रुप में कहीं ना कहीं किसी ना किसी तरीके से हमारे साथ हैं और हमारी मदद करते हैं। संस्था के कार्यकर्ता सादिक शेख एवं फैजान शेख का सम्मान बीबीएम के अध्यक्ष शोएब हाशमी ,सूबेदार सैयद कासिम हुसैन रिजवी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ समारोह आयोजन में मेहमान ए आतिथ्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुवॅ प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोज राजानी, देवास शहर काजी जनाब अबुल कलाम साहब फारूखी, देवास नगर निगम पुवॅ महपोर सुश्री रेखा वर्मा ,नर्मदा युवा सेना प्रदेश अधयक्ष प्रवेश अग्रवाल, प्रदिप चौधरी, सय्यद मकसूद अली,मुख्य रूप से उपस्थित थे।संस्थापक शकील कादरी, वसीम शेख, व समस्त सदस्य कर्मयोग ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post