Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से शादाब शेख की रिपोर्ट

देवास। जवाहर नगर स्थित साईं मंदिर के पास नवरात्रि में विराजमान माँ दुर्गा की झांकी एक अलौकिक रूप में दर्शन दे रही है। वहीं दूसरी ओर शनि मंदिर की प्रतिमा, सिद्धिविनायक भगवान गणपति एवं भूतभावन भगवान शंकर के दर्शन भक्तजन कर रहे है। लेकिन आसपास की स्थिति से हम सभी परिचित है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेम नगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि विधायक गायत्री राजे पवार ने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मोत्सव पर नमो उपवन स्थापित किया है। वही जवाहर नगर सेंट्रल ग्राउंड में सुंदरता को बढ़ाते हेतु पाथवे का हाल ही में लोकार्पण किया गया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर को हाई स्कूल में किए जाने का प्रस्ताव भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण मध्यप्रदेश शासन को भेजा गया है जो वर्तमान में लंबित है। उक्त संबंध में विधायक गायत्री राजे पवार शीघ्र ही शासकीय मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दिलाए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी की घोषणा में सम्मिलित कराए। सम्यक बिहार में पानी की टंकी जर्जर अवस्था में है। कभी भी बड़े  हादसे को जन्म दे सकती है। सम्यक विहार, सर्वोदय नगर, अमृत नगर आदि जगहों की सडक़े विकास की राह देख रही है। वही आनंद ऋषि नगर पर सीवरेज का पानी इधर उधर बहता रहता है। जिससे खाली प्लॉटों में गंदा पानी एकत्रित हो जाता है, जिससे प्रदूषण तो होता ही है। साथ ही बीमारी फैलने को भी जन्म दे रही है। इस ओर नगर निगम आयुक्त शीघ्र ध्यान देते हुए साफ-सफाई हेतु निर्देशित करे। शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं शासकीय इंजीनियर कॉलेज की स्थापना नगर के विकास को गति देते हुए प्रथम आवश्यकता है। अगर यहां मेडिकल कॉलेज होता तो यहां परिस्थितियां अलग ही होती। आम मरीजों के लिए इंदौर अथवा अन्य जगह नहीं जाना पड़ता। शासकीय हाई स्कूल इटावा की स्थिति भी दयनीय है। जहां सडक़ से लेकर बैठने एवं सुरक्षा के हिसाब से बाउंड्रीवाल का अभाव देखा गया है। संभागीय संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग उज्जैन एवं कलेक्टर महोदय जन शिकायत विभाग द्वारा भेजे गए पत्र एवं निर्देशों का पालन भी लम्बित हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त समस्या के संबंध में नगर निगम एवं शिक्षा विभाग पूर्व में की गई शिकायत का जवाब देना उचित नही समझते।

Post a Comment

Previous Post Next Post