Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट

झाबुआ । केन्द्र की भाजपा सरकार  व प्रदेश की भाजपा सरकार के जन हितैषी  कार्यों से प्रभावित एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक व पारा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह अमलियार के प्रयासों से.गत दिनों विकास खण्ड रामा ग्राम पंचायत गुलाबपुरा के सरपंच नवीता पति राकेश डामोर अपने पच्चीस से अधिक साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये है ।

जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक जिला महामंत्री सोमसिह सोलंकी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी ने आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीता पति राकेश डामोर सरपंच, राकेश डामोर, विजन वलाहा, मुनसिह  डामोर, डिंकेश गाडरिया,खुमसिह वसुनीया, पदमसिह बारीया, कालु डामोर, रोहित डामोर, नवलसिह डामोर,  बलवनसिह चोहान, दिवान मेंड़ा आदि को भाजपा का गमछा एवं पुष्प माला पहनाकर  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई उक्त जानकारी जिले के भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post