अग्रि भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट
मेघनगर । देश में शतक लगाती हुई पेट्रोल-डीजल कि कीमतों, लगातार बढ़ते हुए रसोई गैस के दामों एवं आसमान छुती महँगाई के विरोध में, थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर शहर में पेट्रोल पंप के पास युवा कांग्रेस जिला झाबुआ ने आयोजित किया महँगाई के खिलाफ - जन की बात, अभियान। जिसके तहत युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनता से संवाद कर बढ़ती हुई महँगाई के खिलाफ युवाओं, महिलाओं और आमजन के मन के आक्रोश को, उन्हीं के शब्दों में पोस्टकार्ड पर दर्ज करवाया। युवक काग्रेस थांदला विधनसभा उपाध्यक्ष अरूण ओहारी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रोशन बारिया युथ कोंग्रेस आईटी सेल शाहरुख खान, अमित ललवानी, अनसिंह वसुनिया, प्रभु मचार, जॉनसन, गोलू, तेलियास,अनिल, महेश अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment