Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली असगर बोहरा की रिपोर्ट✍️




पदाधिकारियों और मोर्चा मंडल अध्यक्षों के साथ आयोजित की गई।


कल्याणपुरा । भारतीय जनता पार्टी झाबुआ के आव्हान पर शनिवार दोपहर दो बजे से कल्याणपुरा मण्डल की कामकाजी बैठक "मकना बाबा मन्दिर" कल्याणपुरा पर मंडल के  पदाधिकारियों और मोर्चा मंडल अध्यक्षों के साथ आयोजित की गई।

मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्री सूरेश चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। 

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री प्रकाश राठौर ने किया।

लंबे समय बाद आयोजित इस बैठक में जिला भाजपा द्वारा मंडलों की संख्या बढाकर 19 करने के बाद युक्तियुक्त हुए मतदान केंद्रों की जानकारी उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से साझा की गई।

बैठक के आरंभ में कार्यकर्ता भाजपा से क्यों जूडे हैं ..? 

आपका भाजपा के लिए काम करने का कारण क्या है  ?

विषय पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए जिसमें प्रमुख थे श्री केगू नीनामा - उपाध्यक्ष मंडल, श्री खुमान बेहरा जी - अध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल, शंकर नायक जी मंडल कोषाध्यक्ष, मंडल मंत्री गोपाल कटारा जी। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष सूरेश चौहान ने स्वागत भाषण देकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। रतलाम क्षेत्र के लाडले साँसद श्री गुमान सिंह डामोर ने भी मोबाईल द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी गणों को बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। अंत में बैठक के उद्देश्य पर जिला उपाध्यक्ष ओ पी राय जी ने प्रकाश डाला। जिला भाजपा द्वारा नियत विषयों को भी संपादित किया गया। अंत में मण्डल महामंत्री श्री बहादुर मालिवाड़ जी ने आभार व्यक्त किया। 

बैठक में मुख्यरूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश राय, मण्डल अध्यक्ष सुरेश चौहान, महामंत्री द्वय प्रकाश राठौर, बहादुर मालिवाड़,उपाध्यक्ष केगु निनामा, खुमानसिंह बेहरा मीडिया प्रभारी प्रकाश चौहान, भलया भाई, दिनेश मोरी, गोपाल कटारा, शंकर नायक, विमल भाबोर, हरीश चौहान, काश्मीर भाबोर, माल सिंग,पप्पू निनामा के साथ साथ मण्डल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post