Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अली असगर बोहरा मो.न.8962728652

झाबुआ ।  प्रदेश भाजपा संगठन के आव्हान पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 15 दिवसीय जन-जागरण पखवाड़़े का संचालन किया गया। जिसे जिलेभर में किसानो की अपार सफलता मिली। उक्त सफल आयोेजन के लिए जिला भाजपा संगठन एवं भाजपा किसान मोर्चा ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार माना है।

जानकारी देते देते हुए भाजपा के नवीन जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कलमसिंह भाबोर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत के किसानों के हित के लिए दो महत्वपूर्ण कृषि विधेयक लागू करके उनकी आय को दुगुना करने के साथ उनके साथ होने वाली ठगी एवं बिचैलियों द्वारा की जाने वाली जमाखोरी से मुक्ति मिल सकेगी। साथ ही इससे कृषक आत्मनिर्भर बनकर मजबूत बनेगा और स्वभाविक हैै कि किसान यदि मजबूत बनेगा तो देश भी मजबूत और शक्तिशाली बनकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा।


नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन होना जरूरी श्री नाहर एवं श्री भाबोर ने आगे बताया कि इसी के तहत प्रदेष भाजपा संगठन के निर्देष भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले में 6 से 20 अक्टूबर तक जन-जागरण पखवाड़ा संचालित किया गया। कोेई भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अटूट नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन होना बहुुत आवष्यक है और इस पखवाड़े के अंतर्गत वह अटूट नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबर एवं शांतिलाल बिलवाल के साथ जिला भाजपा संगठन केे समस्त जिला पदाधिकारियों ने मार्ग दर्शन प्रदान किया।


इसके अतिरिक्त विषेषकर भाजपा किसान मोर्चा, भाजपा की नगर एवं ग्रामीण मंडलों का इकाई, भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता का परिचय देते 15 दिवसीय जन-जागरण पखवाड़े के तहत पत्रकार वार्ता, ब्लाॅक, तहसीलों में ट्रेक्टर रैली, गांव-गांव, फलिये-फलिये जाकर इन दो महत्वपूर्ण विधेयकों के बारे में हर कृषकभाई, ग्र्रामीण, मजदूरो को जानकारी दी गई। जिसके चलते यह 15 दिवसीय आयोजन पूरी तरह से सफल रहा।


सभी सहयोगियों का माना आभार 15 दिवसीय पखवाड़े का 20 अक्टूबर, मंगलवार को जिला मुख्यालय झाबुआ पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं भव्य ट्रेक्टर रैली के साथ समापन हुआ। जिसमें जिले के समस्त किसानभाईयों के साथ जिला भाजपा, नगर-ग्रामीण मंडल भाजपा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा और भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों, प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक्स मीडिया के समस्त साथियो का आभार माना गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post