अग्रि भारत समाचार मेघनगर✍️
6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का भोपाल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा करेगा सम्मान.......मुकेश मेहता।
मेघनगर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का सम्मान किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग जाति को संवैधानिक अधिकार देकर आयोग के गठन की घोषणा करने पर मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री जी का 6 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे सीएम हाउस में सम्मान किया जाएगा ।
आयोजित कार्यक्रम में झाबुआ जिले से मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष गण भी सम्मिलित होंगे सम्मान समारोह को लेकर आज 4 अक्टूबर रविवार को दोपहर 11:00 बजे मोर्चे के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह जी कुशवाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल प्रदेश स्तरीय बैठक कर जिला अध्यक्ष का मार्गदर्शन किया वही आयोजित कार्यक्रम में जिले से जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष को पहुंचने का आह्वान किया ।
Post a Comment