Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

 अग्रि भारत समाचार से अली असगर खड़की वाला की रिपोर्ट।

मनावर ।   पुलिस अधीक्षक धार श सचिन शर्मा के द्वारा थाना मनावर के चौकी उमरबन के ग्राम खेरवा का भ्रमणकर वहां पर आम जन से जन संवाद किया गया ।जनसंवाद के दौरान ग्राम सरपंच प्रदीप, मुस्लिम समाज के प्रमुख जन,  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। जन संवाद के दौरान मुस्लिम समाज के एक युवक ने एसपी साहब सेअपील की की जो चोरी का अपराध करते हैं उन पर कार्रवाई की जाए लेकिन अन्य आमजन को परेशान ना किया जाए। इसके अलावा गांव के लोगों ने अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं जैसे गांव की रोड ठीक ना होना जिससे बारिश में पानी भर जाने से आवा गमन अवरुद्ध हो जाना, पेयजल की समस्या, स्कूल में शिक्षकों की कमी आदि समस्याएं बताई।  एसपी सचिन शर्मा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि खेरवा गांव के कुछ लोगों के कारण यह गांव बदनाम है, गलत काम करने वालों को हतोत्साहित  करें, उनकी सूचना पुलिस को दें। आप सभी लोग शिक्षा पर ध्यान दें और बच्चों को अच्छी तालीम दें ताकि भविष्य में यहां से डॉक्टर इंजीनियर, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में और अच्छे जिम्मेदार युवक और युवती देश सेवा के लिए तैयार हो और  खेरवा के लोग एक नया इतिहास लिखे।साथ ही sp ने हमेशा विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए गांव वासियों को आश्वस्त किया। 



 अन्य विभागों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए भी आश्वस्त किया। जन संवाद में एसडीओपी बृजेश मालवीय , टी आई मनावर राजेश यादव,चौकी प्रभारी उमरबन अश्विन चौहान, चौकि प्रभारी बकानेर, प्रशांत पाल एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post