अग्रि भारत समाचार से एम. हामिद ईज्जी की रिपोर्ट।
आलोट । जनगणना कराने हेतु पूरे देश में तैयारियां जोर-शोर से जारी है। स्थानीय स्तरों पर मकान नम्बरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। मकान सूचिकरण का कार्य अब नजदिक आ चुका है इसके लिए प्रत्येक तहसिलो में प्रशिक्षणो का दौर प्रारंभ हो चुका है।
जनगणना 2027 के लिए मकान सूचिकरण कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को चार्ज स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शासकीय महाविद्यालय आलोट में किया गया। फिल्ड ट्रेनर्स डाॅक्टर रियाज मंसुरी, प्राध्यापक लाल सिंह चौगड़ शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, संजय कुमार बुके अतिथि विद्वान शासकीय महाविद्यालय ताल, विनोद कुमार सिसोदिया उच्च माध्यमिक शिक्षक व महेंद्र सिंह पंवार उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट तथा महेंद्र कुमार बेले द्वारा करीब 105 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को चार्ज स्तर पर तीन कक्षों में प्रशिक्षित किया गया। अतिम दिवस के आ
खिरी कालखंड में सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा फीड बैक तथा डेमो फिल्ड वर्क कराया गया तथा भारत की जनगणना 2027 के लिये सेवा भाव प्रतिज्ञा सम्पन्न कराई गयी। भाव भंगिमा तथा हाव भाव से परिपूर्ण प्रशिक्षको द्वारा प्रस्तुतिकरण ने प्रशिक्षुओं के प्रति ध्यानाकर्षण और उर्जा का संचार किया जो प्रशंसनीय रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं अखिलेश कुमार निगम, प्रदीप गुप्ता, असलम अलगानी, कचरूलाल शर्मा व शंभुलाल गेहलोत द्वारा सभी की ओर से पुष्प हार तथा शिक्षकिय शस्त्र कलम भेंट कर प्रशिक्षकों का बहुमान किया गया। फिरोज खान, पूनमचंद कैथवास, महेंद्र सिंह निगम, शिवनारायण व्यास, कैलाशचंद्र शर्मा, कैलाशचंद्र सोनी द्वारा व्यवस्थापन में विशेष सहयोग दिया।

Post a Comment