Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से कादर शेख की रिपोर्ट ।

थांदला। बढ़ती अराजकता व अपराधियक माहौल तैयार होने से पहले ही उसे रोकने के लिए थांदला पुलिस का नवाचार एक श्रेष्ठ उपाय हो सकता है। थाना प्रभारी अशोक कनेश व उनके सहयोगी दल द्वारा नियमित नगर में पैदल भ्रमण किया जा रहा है इस दौरान वे नागरिकों से संवाद करते भी नजर आते है। हाल ही में उनके द्वारा स्थानीय ऋतुराज कॉलोनी एवं टीचर्स कॉलोनी के रहवासियों को एकत्रित कर उनसे संवाद किया गया जिसमें युवाओं को रात्रि गश्त लगाने, अपरिचित व संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने व बढ़ते नशे, जुआ सट्टा आदि से दूरी बनाने की समझाइश दी गई वही अन्य समस्याओं के संबंध में भी संवाद स्थापित किया गया। थांदला पुलिस का यह नवाचार भविष्य में होने वालें लूट-चोरी-डकैती आदि जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post