Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

 अग्री भारत सामाचार से एम,.हामिद ईज्जी  की रिपोर्ट्।

सुवासरा । प्रेस क्लब सुवासरा का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम उज्जैन महाकाल यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को प्रेस क्लब के सदस्यों ने उज्जैन की धार्मिक यात्रा की। और महाकाल लोक का  भ्रमण किया। इसके बाद उज्जैन की मेघदूत होटल में बैठक कर संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मनीष जैन को अध्यक्ष, सावन काला उपाध्यक्ष, संजय डपकरा सचिव, और दिनेश उदिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय फरक्या सहित नवीन कार्यकारिणी का प्रेस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा पुष्प हार से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, अशोक जायसवाल,सुरेश गुप्ता, अनिल धनोतिया, जुगल वेद,  श्रीकांत सोनी, सचिन सोनी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post