अग्रि भारत समाचार से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट।
भोपाल । भोपाल के ईंटखेड़ी में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा के तीसरे दिन मौलाना इलियास ने अपनी तकरीर में फरमाया कि असल इस्लाम खिदमत (सेवा) है। तंगहाल परेशान और मजलूमों की खिदमत करना भी दीन है। दुनिया में मुसलमानों ने खितमद की कई मिसालें पेश की हैं। आज देर शाम तक इस्लाम के कई स्कॉलर की तकरीर होंगी। कल सुबह दुआ के साथ 76 वें इज्तिमा का समापन हो जाएगा।आलमी तब्लीगी इज्तिमे में अलग-अलग सत्रों के हिसाब से देश विदेश से आने वाले धर्म गुरुओं द्वारा तकरीर की जा रही है। धर्म गुरु अपनी तकरीरों के जरिए जिंदगी जीने की राह सिखा रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी आलमी तब्लीगी इज्तिमा में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी जमाते आई हैं।
इन देशों से लोग हुए शामिल
74वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा में किर्गिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, इथोपिया, बर्मा (म्यांमार), श्रीलंका, सउदी अरब, कंबोडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका ,सीर्रा, लोन, फ्रांस जॉर्जिया, तुर्की, आयरलैंड, जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, इजिप्ट जैसे देश के लोग शामिल हुए हैं।
Post a Comment